आगरालीक्स…आगरा में दो सीटों पर पुनर्मतदान 21 को. मतपेटिकाएं लूटने जैसी हुई थी घटनाएं.
मतपेटिकाएं लूटी, दो बूथों पर पुनर्मतदान
फतेहाबाद की रिहावली बूथ पर दो प्रत्याशियों के समर्थन आमने सामने आए गए और मारपीट हो गई। इसके बाद एक पक्ष के लोग मतपेटिकाएं लूट ले गए। पुलिस ने आठ आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है। इसके साथ ही जगनेर की चंदसोरा बूथ पर भी शिकायत मिलने के बाद मतदान निरस्त कर दिया गया। डीएम प्रभु एन सिंह ने फतेहाबाद की रिहावली और जगनेर की चंदसोरा बूथ पर पुनर्मतान कराने की जानकारी दी. शनिवार को पुनर्मतदान की तारीख घोषित कर दी गई. आगरा में इन दोनों सीटों पर पुनर्मतदान 21 अप्रैल को होगा.
आगरा में 71.61 प्रतिशत हुआ मतदान
आगरा में 15 अप्रैल को जिला पंचायत सदस्य, क्षेत्र और ग्राम पंचायत सदस्य और प्रधान पद के लिए 3407 बूथों पर रिकॉर्ड 71.61 % मतदान हुआ.