आगरालीक्स….. आगरा में कोरोना की तीसरी लहर बेकाबू हो गई है, 14 दिन में 3547 कोरोना के केस मिल चुके हैं, बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं, एक लक्षण अधिकांश मरीजों में।
एक जनवरी के बाद से कोरोना के नए केस लगातार बढ़ रहे हैं, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 752 केस मिले हैं, एक्टिव केस भी 3000 पार कर चुके हैं। एक से 14 जनवरी तक आगरा में कोरोना के 3457 नए केस मिले हैं, इन मरीजों में से 370 मरीज ठीक हो चुके हैं।

ठंड लगकर आ रहा बुखार
कोरोना के मरीजों में एक लक्षण सबसे ज्यादा मिल रहा है, कोरोना संक्रमित बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्गों में ठंड लगकर बुखार आ रहा है। ठंड भी इतनी तेज लग रही है कि रजाई और कंबल के बाद ठंड लगना बंद नहीं हो रही है। इसके बाद बुखार आ रहा है, पहले दो दिन तक पैरासीटामोल टैबलेट लेने के बाद बुखार नहीं उतर रहा है। इसके बाद बुखार ठीक हो रहा है।
कमजोरी हो रही महसूस
कोरोना संक्रमित अधिकांश मरीजों में कमजोरी महसूस हो रही है, वे काम नहीं कर पा रहे हैं। तीन से चार दिन तक गला खराब बना हुआ है। खांसी बंद नहीं हो रही है। मगर, ज्यादा नुकसान नहीं है।