आगरालीक्स.. आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसे में चार की मौत, स्लीपर बस में ट्रक ने मारी टक्कर, चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला, चार की मौत हो गई है।
आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से मथुरा की तरफ माइल स्टोन 105 पर खडी प्राइवेट बस में पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी, इससे चीख पुकार मचने लगी, हादसे में हुए घायलों को बाहर निकाला गया। कटिहार जिले के थाना बराड़ी के शिशियया निवासी मुहम्मद रमजानी, मुहम्मद शमशेर, कटिहार निवासी गोपाल सिंह की मौत हो गई। म्रतक ट्रक चालक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। एक दर्जन लोग घायल हैं। बस बिहार के कटियार से दिल्ली जा रही थी।