आगरालीक्स .आगरा की हरीपर्वत चौराहे की क्रोसिंग को बैरियर लगाकर बंद, खबर पढकर ही एमजी रोड पर निकलें, एक किलोमीटर का चक्कर लगाना ..पड सकता है।
आगरा के हरीपर्वत चौराहे से दिल्ली गेट से आने वाले वाहन घटिया आजम खां की तरफ जाते हैं। वाहनों की संख्या अधिक होने से जाम लग रहा था, ऐसे में हरीपर्वत क्रोसिंग को बंद कर दिया है, यहां दिल्ली गेट से घटिया आजम खां और घटिया आजम खां से दिल्ली गेट के लिए हरीपर्वत क्रोसिंग पार नहीं कर सकेंगे, क्रोसिंग को बैरियर लगाकर बंद कर दिया है।
अब इस तरह जाएंगे वाहन
घटिया आजम खां से आने वाले वाहनों को हरीपर्वत थाने के बगल से सेंट जोंस कॉलेज तक जाना पडेगा, वहां से यूटर्न लेना होगा। इसी तरह दिल्ली गेट से आने वाले वाहन स्पीड कलर लैब तक जांएंगे और वहां से यूटर्न लेंगे।
एक किलोमीटर अतिरिक्त चक्कर, सूरसदन से ले सकेंगे यूटर्न
यातायात में किए बदलाव से वाहन चालकों को एक किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाना होगा, स्पीड कलर लैब के टर्न को भी बंद कर दिया जाएगा, इसके बाद वाहन चालक सूरसदन से यूटर्न ले सकेंगे।
दो दिन बाद ही हटा दिए थे बैरियर
शुक्रवार को हरीपर्वत चौराहे पर बैरियर लगाए गए थे, सोमवार को भीषण जाम लगने के बाद बैरियर हटा दिए गए, अब मंगलवार रात से दोबारा बैरियर लगा दिए गए हैं।