आगरालीक्स…(29 January 2022 Agra News) ब्रज में वसंत पंचमी से शुरू हो रहा होली उत्सव. 40 दिन तक ब्रज के मंदिरों में बिखरेंगे आस्था के रंग. ठाकुर श्रीबांकेबिहारी जी को लगेगा पहला टीका…
5 फरवरी को वसंत पंचमी के साथ साथ ही ब्रज में होली का उल्लास शुरू हो जाएगा. ये उल्लास 40 दिन तक चलेगा. हर दिन ब्रज के मंदिरों में आस्था के रंग बिखरेंगे और इसकी शुरुआत होगी वृंदावन के ठाकुर श्री बांकेबिहारी जी को टीका लगाने के साथ. इसी दिन मंदिर में श्रृंगार आरती के समय गुलाल उड़ाया जाएगा और होली की शुरुआत हो जाएगी. मंदिर में ठाकुरजी को वसंती पोशाक पहनाई जाएगी और चांदी के पांच थालों में लाल, हरा, वसंती, गुलाबी और पीले रंग का गुलाल भक्तों पर डाला जाएगा.

19 मार्च को है होली
इस बार 19 मार्च को होली महापर्व पूरे देश में मनाया जाएगा, लेकिन ब्रज में 5 फरवरी यानी वसंत से ही इसकी शुरुआत हो जाएगी. वृदांवन के राधावल्लभ मंदिर, राधारमण मंदिर, शाह बिहारी मंदिर, राधा दामोदर, राधा श्याम सुंदर मंदिर सहित सप्त देवालयों में रंगोत्सव की शुरुआत हो जाएगी.