आगरालीक्स….(Agra News 29th January 2022) आगरा के सेंट जोंस कॉलेज, आगरा कॉलेज, आरबीएस सहित विवि से संबदृध कॉलेजों में पहली बार बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष की सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी। विवि ने जारी किया परीक्षा कार्यक्रम।
आंबेडकर विवि से संबदृध कॉलेजों में नई शिक्षा नीति लागू कर दी गई है। पहली बार नई शिक्षा नीति से विवि परीक्षाएं करा रहा है। इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। नई शिक्षा नीति के तहत बीए, बीएससी और बीकॉम के छात्र छात्राओं की सेमेस्टर परीक्षाएं होंगी।

ये है बीए, बीएससी, बीकॉम प्रथम वर्ष के प्रथम सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम
परीक्षा फार्म भरे जाएंगे -15 फरवरी से 25 फरवरी
परीक्षा कार्यक्रम -मार्च के द्वितीय सप्ताह से अप्रैल के तीसरे सप्ताह तक
आंतरिक मूल्यांकन के अंक अपलोड करने की तिथि- 15 मार्च तक
वॉकेशनल कोर्स के अंक अपलोड करने की तिथि- 15 अप्रैल तक