आगरालीक्स …यमुना एक्सप्रेस वे पर रास्ते में कार खडी की तो चालान घर पहुंचा जाएगा। अभी तक 400 गाडियों के चालान।
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। आए दिन हादसे हो रहे हैं। इन हादसों का एक बडा कारण यमुना एक्सप्रेस वे पर रास्ते में बस, कार, और ट्रक खडे करना है, इन वाहनों में पीछे से आ रहे वाहन टकरा रहे हैं। हादसों को कम करने के लिए सख्ती की गई है।
एक्सप्रेस वे पर पार्किंग में ही खडे कर सकेंगे वाहन
यमुना एक्सप्रेस वे पर बीच बीच में रेस्टोरेंट बने हुए हैं, इसमें पार्किंग भी है। अब वाहनों को इन्हीं पार्किंग में खडे कर सकते हैं। रास्ते में वाहन खडे करने पर गश्त कर रही यमुना एक्सप्रेस वे की टीम बस, कार और ट्रक का नंबर एक स्लेट पर लिखेगी और वाहन के साथ फोटो लिया जाएगा। इसे आरटीओ मथुरा और आरटीओ आगरा को भेजा जा रहा है।
आनलाइन जारी किए जा रहे चालन
इस तरह आरटीओ द्वारा बस, कार और ट्रक के आनलाइन चालान जारी किए जा रहे हैं, घर के पते पर चालान पहुंच रहे हैं। खंदौली टोल प्लाजा के इंचार्ज मनीष का मीडिया से कहना है कि 11 मार्च से अभियान चल रहा है। अभी तक 400 चालान जारी किए जा चुके हैं।