आगरालीक्स.. आगरा सहित यूपी में होली पर कोरोना संक्रमण को लेकर अलर्ट किया गया है, यूपी के स्वास्थ्यमंत्री जय प्रताप सिंह का मीडिया से कहना है कि होली पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच शुरू हो गई है। एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशनों पर जांच की जा रही है। इसके साथ ही टार्गेटेड सैंपलिंग शुरू कर दी गई है। जिससे कोरोना संक्रमण को रोका जा सके।
महाराष्ट्र, पंजाब, केरल सहित कई राज्यों में कोरोना के केस बढने लगे हैं। होली पर इन राज्यों से तमाम लोग आगरा के साथ ही यूपी के अन्य शहरों में आएंगे। इसे लेकर सतर्कता बढा दी गई है। हर रोज अलग क्षेत्र में टार्गेटेड सैंपलिंग की जा रही है। आगरा में सब्जी, फल विक्रेता, निर्माण इकाईयों में काम कर रहे मजदूर और स्कूलों में कोरोना की जांच के लिए सैंपल लिए जा चुके हैं। अभी तक कोई केस नहीं मिला है।
लाकडाउन और नाइट कर्फ्यू नहीं
यूपी के स्वास्थ्यमंत्री जय प्रताप सिंह का मीडिया से कहना है कि अभी यूपी में लाकडाउन और नाइट कर्फ्यू लगाने पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है, लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। जिन शहरों में कोरोना के केस तेजी से बढेंगे, वहां मास्क, शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए सख्ती की जाएगी। इसके साथ ही जहां एक मरीज मिलेगा, उसके आस पास के 250 मीटर के दायरे को माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित किया जाएगा। उस क्षेत्र में आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग और जांच कराई जाएगी।
टार्गेटेड सैंपलिंग
16 मार्च -स्कूल और कालेज के शिक्षक, कर्मचारी और छात्र
17 मार्च -बाहर से आने वाले लोग, ऐसे लोग जो महीने में दो से तीन बार बाहर जाते हैं
18 मार्च – खाने की ठेल-ढकेल लगवाने वाले, पान की दुकान
19 मार्च- मिठाई की दुकान, डेयरी
20 मार्च -आटो और रिक्शा चालक
21 मार्च -रोडवेज और निजी बस
22 मार्च- रंग, पिचकारी विक्रेता
23 मार्च – रेस्टोरेंट
24 मार्च – माल, मार्केट, कपड़ा मार्केट,
25 मार्च – होली से संबंधित सामान के विक्रेता
26 मार्च – बाहर से आने वाले लोग
27 मार्च – शराब, ठंडाई की दुकानें