आगरालीक्स… आगरा में प्रॉपर्टी डीलर ने की सुसाइड, घर में फंदे पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट मिला है ,पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।
आगरा में सिकंदरा क्षेत्र की दुर्गेश नगर कॉलोनी में प्रॉपर्टी डीलर महावीर सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। कल रात को परिवारी जन एक शादी में गए थे। घर पर महावीर सिंह अकेले थे। शुक्रवार सुबह परिजन लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था .। परिजन किसी तरह अंदर पहुंचे फंदे पर महावीर सिंह लटके हुए थे। पुलिस ने पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है एक सुसाइड नोट मिला है इसकी जांच की जा रही है।