News @ 1 pm on 26 november
नईदिल्लीलीक्स…। देश आज मना रहा है 71वां संविधान दिवस। कोलकाता में भूकंप के झटके। साथ में देश-विदेश की अब तक की प्रमुख खबरें।
पीएम ने कांग्रेस पर साधा निशाना
देश के 71वें संविधान दिवस पर आज संसद के सेंट्रल हॉल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा।
एक ही परिवार के पार्टी चलाने से लोकतंत्र को खतरा
प्रधानमंत्री मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कांग्रेस का नाम लिए हुए बिना कहा कि एक ही परिवार का पार्टी को चलाते रहना लोकतंत्र के लिए खतरा है। उन्होंने कांग्रेस को पार्टी फॉर द फैमली, पार्टी बाय द फैमली कहा।
विपक्षी दलों ने बॉयकाट किया
कार्यक्रम का कांग्रेस समेत एक दर्जन दलों ने बॉयकाट कर दिया।
26 नवंबर को ही मनाना चाहिए था संविधान दिवस
उन्होंने कहा कि देश आजाद होने के बाद 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाने की पंरपरा शुरू करनी चाहिए थी। इससे हमारी भावी पीढ़ियां जानती कि संविधान कैसे बना, किसने बनाया और यह कहां ले जाता है। उन्होंने डा. अंबेडकर, डा. राजेंद्र प्रसाद को नमन भी किया। इस मौके पर 26-11 के मुंबई हमले के शहीदों को भी नमन किया।
कोलकाता और मिजोरम में भूकंप के झटके
पश्चिमी बंगाल की राजधानी कोलकाता और मिजोरम में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के चटगांव से 174 किलोमीटर पूर्व में रहा। रियेक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 रही। भूकंप से अभी तक किसी जान-माल की नुकसान की खबर नहीं है।
तमिलनाडु में भारी बारिश की चेतावनी, स्कूल-कालेज बंद
तमिलनाडु में मौसम विभाग ने भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इसको देखते हुए सरकार ने 22 जिलों के स्कूल-कॉलेजों को एतिहात के तौर पर बंद करने के आदेश दिए हैं। मुदैरे में कल हुई भारी बारिश के बाद जलभराव हो गया था। यहां भी स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है।
कोरोना के नये वैरिएंट से चिंता, आपात बैठक
दक्षिण अफ्रीका और बोत्सवाना में मिले कोरोना के नये वैरिएंट को लेकर खतरा बढ़ता जा रहा है। डब्ल्यूएचओ ने इसे देखते हुए आज इमरजेंसी बैठक बुलाई है। ब्रिटिश वैज्ञानिक ने भी बोत्सवाना में मिले वैरिएंट को लेकर चेतावनी दी थी। इसमें 32 म्य़ूटेशन हो रहे हैं, जिसकी वजह से वैक्सीन भी इसके खिलाफ कारगर नहीं है। यह वैरिएंट अपने स्पाइक प्रोटीन में बदलाव कर काफी तेजी से फैल रहा है।