Wednesday , 22 July 2026
Home टॉप न्यूज़ 4604 health workers including CMO have vaccinated in Agra# agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सहेल्थ

4604 health workers including CMO have vaccinated in Agra# agranews

216

आगरालीक्स…4604 हेल्थवर्कर्स ने लगवाई वैक्सीन…सीएमओ बोले-मैंने भी लगवाई वैक्सीन-नहीं हुई कोई परेशानी, वैक्सीन पूरी तरह सेफ…

जनपद में गुरुवार को 53 केंद्रों 67 सत्र में कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम हुआ। शाम पांच बजे तक 4604 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। गुरुवार को मुख्य चिकित्साधिकारी सहित कई नोडल अधिकारियों ने भी अपना कोविड-19 टीकाकरण कराया। एएनएम ट्रेनिंग सेंटर पर बने कोविड-19 केंद्र पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आर. सी. पांडेय ने सबसे पहले 10 बजकर पांच मिनट पर कोविड-19 टीकाकरण कराया। उन्होंने टीका लगवाने के बाद कहा कि कोविड-19 का टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। इससे कोविड-19 से बचाव हो सकेगा। टीके का कोई विपरीत प्रभाव अब तक देखने को नहीं मिला है। मैंने भी टीका लगवाया है और मुझे कोई परेशानी नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि पहले चरण का टीकाकरण खत्म होने के पश्चात 5 फरवरी से दूसरे चरण का टीकाकरण भी शुरू हो जाएगा। इसमें पुलिसकर्मी, नगर निगमकर्मी जैसे पहली पंक्ति में खड़े होकर रक्षा करने वाले कर्मियों का टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुवार को हुआ टीकाकरण सफल रहा।

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डाॅ. संजीव वर्मन ने बताया कि गुरुवार को सभी 52 केंद्रों पर 65 सत्रों में सफल कोविड टीकाकरण हुआ। उन्होंने बताया कि टीकाकरण में कोई बाधा नहीं आई। एसीएमओ डाॅ. एसके गुप्ता ने भी अपने कोविड-19 का टीका लगवाया और कहा कि उन्होंने कोविड से बचाव के लिए टीका लगवाया है और इससे कोई परेशानी नहीं हुई है। सभी अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य कराएं।
एसीएमओ डाॅ. पीके शर्मा ने टीका लगवाने के बाद बताया कि कोविड से बचाव के लिए हम लंबे समय से कोविड के टीके के इंतजार में थे। आज मैंने अपने कोविड का टीका लगवा लिया है। ये पूरी तरह से सुरक्षित है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अमित कुमार ने भी अपने कोविड का टीका लगवाया और बताया कि कोविड से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है। सभी को कोविड से बचाव के लिए इसे लगवाने की जरूरत है।
यूनिसेफ के एसआरसी खालिद सर्फुद्दीन ने भी अपने कोविड का टीका लगवाया और बताया कि कोविड से बचाव के लिए टीका लगवाना आवश्यक है। इसे सभी को लगवाना चाहिए। ये पूरी तरह से सुरक्षित है।
यूनिसेफ के डीएमसी अमृतांशु ने टीका लगवाने के बाद बताया कि मुझे टीका लगवाने के बाद कोई परेशानी नहीं हुई है। टीका पूरी तरह से सुरक्षित है और इसे सभी को लगवाना चाहिए।
यूनिसेफ की डीएमसी मधुमिता ने टीका लगवाने के बाद बताया कि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी को टीका लगवाने के बाद भी कोविड से बचाव का पालन करना होगा।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के एस एम ओ डाॅ बीएस चंदेल ने बताया कि उन्होंने और उनकी पूरी टीम ने टीकाकरण कराया है। उन्होंने कहा कि कोरोना से टीका ही बचा सकता है। इसलिए सभी टीकाकरण अवश्य कराएं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के फील्ड मैनेजर राजेन्द्र ने टीकाकरण कार्यक्रम में अपनी ड्यूटी निभाई इसके बाद अपना टीकाकरण भी कराया।

26 केंद्रों पर पहली बार हुआ टीकाकरण
गुरुवार को 26 केंद्रों पर पहली बार कोविड-19 टीकाकरण हुआ। जीवनी मंडी नगरीय स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्साधिकारी डाॅ. मेघना शर्मा ने बताया कि केंद्र पर पहली बार कोविड-19 टीकाकरण कराया गया। सुबह 9 बजे से टीकाकरण कार्यक्रम शुरु हो गया था, जो शाम पांच बजे तक चला।
मंटोला नगरीय स्वास्थ्य केंद्र की प्रभारी चिकित्साधिकारी ने डाॅ. प्राची गुप्ता ने बताया कि हमारे यहां पर पहली बार टीकाकरण हुआ है और सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। हमारे सेंटर पर 130 लोगों का टीकाकरण होना है। इसके लिए हमने सभी को मैसेज भेज दिया है। यूनिसेफ की बीएमसी सना ने मंटोला केंद्र पर टीकाकरण में सपोर्ट किया।

एसएन में चार सेशन में हुआ टीकाकरण
सरोजनी नायडू मेडिकल कॉलेज में चार सेशन में कोविड-19 टीकाकरण किया गया। यहां पर सुबह 9 बजे से ही टीकाकरण शुरू हो गया था। प्राचार्य डाॅ. संजय काला ने बताया कि टीकाकरण समय से शुरु हो गया है इस बार हमारे यहां 65 परसेंट टीकाकरण हुआ है। मेडिसिन विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डाॅ. अजीत सिंह चाहर ने कोविड-19 का टीका लगवाया। उन्होंने टीका लगवाने के बाद कहा कि कोविड से बचाव के लिए टीका लगवाना आवश्यक है। सभी अपनी बारी आने पर टीका अवश्य लगवाएं।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

पॉलिटिक्सबिगलीक्स

Agra News Live: SP workers house arrest before march in Agra

आगरालीक्स… आगरा सहित जगह जगह सपा के संविधान बचाओ लोकतंत्र बचाओ मार्च...

बिगलीक्स

Agra News Live: Rs 390, 51 KM Long Agra Jalesar road work start soon

आगरालीक्स ..Agra News: आगरा जलेसर रोड, जो टेढ़ी बगिया से मुड़ी का...

बिगलीक्स

Agra News Live: Permission granted to fell 10,743 trees in the Taj Trapezium Zone

आगरालीक्स…Agra News: ताज ट्रेपेजियम जोन में 10743 पेड़ काटने की मिली अनुमति,...

बिगलीक्स

Agra News Live: Three people, including wife and lover, were sentenced to life imprisonment in the murder case of Agra businessman Naresh

आगरालीक्स …Agra News : आगरा के चर्चित बिजनेसमैन नरेश ​हत्याकांड में पत्नी,...

error: Content is protected !!