आगरालीक्स…आगरा में बाइक उठाकर पाइपों के ऊपर से निकाल रहे हैं लोग..आप भी देखेंगे वीडियो तो हो जाएंगे अचरज….कहेंगे ‘वाह!’
पुरानी मंडी का है मामला
पुरानी मंडी से शाहजहां पार्क तक पाइपलाइन बिछाने का काम कई महीनों से चल रहा है. इसको लेकर रास्ते को बंद कर दिया गया है. रास्ता बंद होने से लोगों को काफी घूमकर जाना पड़ रहा है. चार पहिया वाहन तो पूरी तरह जाने को मजबूर हैं लेकिन कुछ दोपहिया वाहन चालक ऐसे हैं जो कि इतनी लंबी दूरी तय करना नहीं चाहते और वे इसी रास्ते से होकर निकल रहे हैं. दरअसल जलकल विभाग ने रास्ते को बंद करने के लिए बड़े-बड़े पाइप लगा दिए हैं जिससे कि कोई भी न जा सके लेकिन लोग भी भला कहां मानने वाले-बाइकें उठाकर पाइपों के ऊपर से होकर निकल रहे हैं. वीडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह लोग बाइक उठाकर निकाल रहे हैं. देखें वीडियो-

पहले पाइप के अंदर से निकाल रहे थे बाइकें
बीते दिनों इसी जगह का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें लोग पाइपों के अंदर से होकर बाइक निकाल रहे थे. कुछ बच्चों ने तो इसे अपना पेशा भी बना लिया था और पाइप से एक बाइक निकालने के लिए 20 रुपये चार्ज भी ले रहे थे. लेकिन जब विभाग को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने पाइपों को आड़ा लगाकर रास्ता बंद कर दिया लेकिन अब फिर से लोग इस तरह यहां से निकल रहे हैं.