नईदिल्लीलीक्स …होटल रेडिसन ब्लू, कोशांबी गाजियाबाद के मालिक ने की सुसाइड, फ्लैट में फंदे पर लटका मिला शव, पुलिस जांच में यह कारण आया सामने।
कोशांबी गाजियाबाद के रेडिसन ब्लू होटल के मालिक अमित जैन (47) अपने परिवार के साथ राष्ट्र मंडल खेल गांव, दिल्ली स्थित टावर नंबर-13 में किराये के फ्लैट में रह रहे थे। शनिवार को फ्लैट में अमित जैन का फांसी के फंदे पर लटका हुआ शव मिला, शनिवार को अमित जैन घर में अकेले थे।

300 करोड़ का कर्ज
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अमित जैन ने बैंक सहित कई लोगों से करीब तीन सौ करोड़ रुपये का कर्ज लिया हुआ था। कोरोना काल में होटल इंडस्ट्री पूरी तरह से ठप हो गई थी, कारोबार में भी घाटा हुआ। कर्ज वापसी का दबाव था लेकिन अमित जैन ने अपने परिजनों को इस बारे में कुछ नहीं बताया था। पुलिस ने अमित जैन का मोबाइल कब्जे में ले लिया है, इसकी जांच की जा रही है जिससे पता चल सके कि अमित जैन पर किन लोगों का कर्जा था।
पत्नी और बच्चों के साथ रह रहे थे अमित जैन
अमित जैन की पत्नी नीतू जैन, बेटी खुशी और बेटा आदित्य है। उनकी बेटी खुशी लंदन में पढ़ाई करती है, बेटा आदित्य दसवीं कक्षा में पढ़ाई कर रहा है। वे अपने परिवार के साथ दिल्ली में रह रहे थे।