आगरालीक्स… आगरा में ट्रक में स्विफ्ट कार घुसी, दर्दनाक हादसे में 5 की मौत, कई लोग घायल हैं। म्रतकों की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
शुक्रवार सुबह आगरा के रुनकता थाना सिकंदरा में दिल्ली से आगरा की तरफ स्विफ्ट कार आ रही थी, कार में सात लोग सवार थे। कार से आगे ट्रक चल रहा था। बताया जा रहा है कि रुनकता के पास स्विफ्ट कार आगे चल रहे ट्रक में जा घुसी, भीषण हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
महिला सहित 5 की मौत, तीन घायल
कार में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने बाहर निकाला, उन्हें पुलिस लेकर हॉस्पिटल पहुंची, तब तक महिला सहित चार की मौत हो चुकी थी। दर्दनाक हादसे में तीन गंभीर घायल हैं। इन्हें निजी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है।
दिल्ली से आ रही थी कार
बताया जा रहा है कि कार दिल्ली से आगरा आ रही थी, कार में सात लोग थे। इसमें से चार की मौत हो गई। तीन गंभीर घायल हैं। मरने वालों की शिनाख्त नहीं हो सकी है, कार दिल्ली नंबर की बताई जा रही है।
पति, पत्नी और बेटी सहित 5 की मौत
दर्दनाक हादसे में गड़रिया खंदौली निवासी बंटी पुत्र डाल चंद, उनकी पत्नी लक्ष्मी और बेटी नीतू की मौत हो गई। इसके साथ ही सूरजमुखी पत्नी हरी सिंह निवासी नगला गड़रिया खन्दौली की मौत हुई है। वहीं नीतू पुत्री चरनसिह निवासी सिबोपुर एटा, प्रेम वती पत्नी डाल चन्द, रीतू पुत्री बंटी निवासी नगला गड़रिया खन्दौली आगरा, राजबाला पत्नी बदन सिंह निवासी संती पुर एटा घायल हैं।