आगरालीक्स…आगरा में प्रकाश पर्व पर डेढ़ लाख श्रद्धालु पहुंचे गुरुद्वारा गुरु का ताल. लंगर पाया. आतिशबाजी दूधिया रोशनी के झरने दूधिया अंगारों के झरने और रंग बिरंगी हवाई आतिशबाजी देख रोमांचित हुई संगत
सिख धर्म के संस्थापक व प्रथम गुरु ,श्री गुरु नानक देव जी के 557 वे प्रकाश पर्व के बहुत ही श्रद्धा, उत्साह व हर्षोल्लाह के साथ मनाया गया । गुरुद्वारा गुरु का ताल में सुबह 3:30 बजे से ही दरबार साहिब में संगत आना शुरू हो गई थी । गुरु ग्रंथ साहिब के आगे माथा टेक, अरदास कर संगत गुरु महाराज की खुशियां प्राप्त कर निहाल हो रही थी। सुबह गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी पालकी में दरबार साहिब में पहुंची जिसके बाद गुरु ग्रंथ साहिब का प्रकाश हुआ और नितनेम के बाद कीर्तन तथा विचार की आरंभता हुई। गुरुद्वारा गुरु का ताल के हजूरी रागी भाई हरजीत सिंह , भाई लवप्रीत सिंह ने शबद कीर्तन के माध्यम से गुरु नानक देव जी के संदेश को संगत के साथ साझा किया ।उन्होंने सतगुरु नानक परगटिया मिट्टी धुंध चानन होया और कल तारण गुरु नानक आया शब्द का गायन किया ।

कथावाचक ज्ञानी केवल सिंह जी ने कथा के माध्यम से गुरु नानक देव जी के संदेश नाम जपो, कृत करो, वण्ड छको से संगत को अवगत कराया। गुरुद्वारा गुरु का ताल के मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने बताया कि गुरु नानक देव जी के मानने वालों में केवल सीख ही नहीं बल्कि हिंदू और मुस्लिम भी बड़ी संख्या में शामिल है। प्रकाश पर्व के दिन बहुत बड़ी संख्या में सिख धर्म के अलावा अन्य धर्म व जातियों के लोग भी गुरुद्वारा गुरु का ताल में माथा टेकने के लिए आते हैं और सभी एक साथ बिना किसी भेदभाव के पंक्तिबद्ध होकर प्रसाद व लंगर ग्रहण करते हैं। उन्होंने बताया कि गुरु नानक देव जी के उपदेश केवल एक धर्म या जाति के लिए नहीं बल्कि सर्व समाज के लिए है ।उन्होंने अपनी वाणी के माध्यम से सभी वर्णों को उपदेश देकर ऊंच नीच, छुआछूत ,भेदभाव,जात पात जैसी कुरीतियों का खंडन किया है।
रंग बिरंगी सजावट और बाबा नानक के संदेश देती नजर आई आतिशबाजी
गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा गुरु का ताल को बहुत ही सुंदर आकर्षक तरह से सजाया गया था। खास तौर पर लगाई गई फॉक्स लाइट बहुत दूर से ही गुरुद्वारा गुरु के लाल की ओर सभी को आकर्षित कर रही थी।इन लाइटों के माध्यम से आसमान में चहल कदमी करते हुए दूर-दूर तक प्रकाश पर्व का संदेश दे रही थी। गुरुद्वारे की एक झलक पाकर ही श्रद्धालु इस भव्य सुंदरता को देख काफी प्रसन्नचित्र नजर आ रहे थे ।रंग बिरंगी लाइटों के साथ-साथ झिलमिल करती झालरे इसकी सुंदरता को और अधिक बढ़ा रही थी। यहां आ रहे श्रद्धालु गुरुद्वारा परिसर की एक झलक पाने के साथ-साथ इस सुंदर लाइटिंग के साथ सेल्फी लेते हुए भी नजर आ रहे थे।
वहीं रात्रि 9:00 बजे संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने आतिशबाजी का उद्घाटन किया। अलीगढ़ से आए विख्यात आतिशबाजी सरदार मोहन सिंह ने आतिशबाजी के माध्यम से अनेक आइटम दिखाएं। मीडिया प्रभारी जसबीर सिंह ने बताया आतिशबाजी में इस वर्ष गुरु नानक देव जी के संदेश लिखे हुए आइटम अधिक संख्या में शामिल किए गए थे। साथ ही सिख धर्म के प्रतीक चिन्ह भी आतिशबाजी के माध्यम से आदर्श गए।जिन्हें देखकर संगत बहुत ही उत्साहित नजर आई।आतिशबाजी के माध्यम साथ ही एक ओंकार ,खंडा साहिब की आकृति भी श्रद्धालुओं को बहुत रोमांचित करती नजर आई। जमीनी आतिशबाजी में दूधिया झरने चकरी हेलीकॉप्टर आदि के साथ-साथ तरह-तरह के रॉकेट व हवाई आतिशबाजी ने श्रद्धालुओं को बहुत ही रोमांचित कर दिया ।लगभग डेढ़ से 2 घंटे तक आसमान में रोशनियां ही रोशनियां नजर आ रही थी । आलम यह था की संगत 1 घंटे तक एक ही स्थान पर खड़े हो गरदन ऊंची कर आसमान की तरफ ही निहारती नजर आ रही थी।जोरदार गूंज के साथ रंग-बिरंगे सितारे बिखेरती हवाई आतिशबाजी को देखने को देर रात तक टिकी रही।
लंगर वितरण के लिए रही विशेष व्यवस्था
प्रकाश पर्व के अवसर पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लंगर की विशेष व्यवस्था की गई थी ।लंगर तैयार करने से लेकर वितरण की व्यवस्था पर स्वयं संत बाबा प्रीतम सिंह लगातार नजर बनाए रखें रहे। उन्होंने बताया सुबह 8:00 से लेकर रात्रि 1:00 बजे तक भाई नंदलाल दीवान हॉल में लंगर चलता रहा ।लगभग 100000 श्रद्धालुओं ने यहां लंगर प्रसाद ग्रहण किया। लंगर मिष्ठान वितरण के साथ-साथ लंगर तैयार करने और बर्तनों आदि को साफ करने के लिए अलग-अलग सेवादारों की टीम यहां सेवा कर रही थी। जो प्रातः 3:00 बजे से लेकर रात्रि 1:00 बजे तक लगातार 22 घंटे तक अपनी सेवाये देती रही। हर वर्ष की तरह इस बार भी गुरुद्वारा गुरु का ताल में विभिन्न संस्थाओं की ओर से तरह-तरह के खाद्य पदार्थ के स्टॉल लगाई गई थी जिनमें दाल मखनी नान ,पूरी सब्जी छोले भटूरे, राजमा चावल,ब्रेड पकोड़े आदि शामिल रहे।