आगरालीक्स …आगरा में यमुना एक्सप्रेस वे के बाद आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कोहरे में एक के बाद एक पांच वाहन भिड गए, हादसे में एक की मौत हो गई, कई लोग गंभीर घायल हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंगलवार सुबह कोहरे में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर थाना शिकोहाबाद क्षेत्र में नगरा खंगर के पास लखनऊ की ओर आ रही इनोवा कार आगे चल रहे एक वाहन से टकरा गई। इसके पीछे से आ रहे चार वाहन भी एक-दूसरे से भिड़ गए।
इनोवा सवार अर्जित की मौत
हादसे के बाद चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोग आ गए, स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला, हादसे में इनोवा सवार अर्जित कुमार निवासी तिलक नगर, नई दिल्ली की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए।
पुलिस ने घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
31 दिसंबर को हादसे में यमुना एक्सप्रेस वे पर एक की मौत
31 दिसंबर 2018 को सुबह कोहरा था, ऐसे में नोएडा से आगरा की तरफ यमुना एक्सप्रेस वे पर सुरीर मथुरा में टेंकर को ओवर टेक करने में रोडवेज बस ने टक्कर मार दी, इससे टेंकर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। पीछे चल रही कार ने ब्रेक लगाए, कार के पीछे चल रही बस अनियंत्रित हो गई और आगे चल रही कार में जा घुसी। इसके बाद एक के बाद एक दो बस और तीन कार आपस में टकरा गई।
एक की मौत, छह घायल
चीख पुकार मचने पर स्थानीय लोगों के साथ पुलिस पहुंच गई, दो कारों में घायल पफंसे हुए थे, उन्हें बमुश्किल बाहर निकाला जा सका, हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एक घंटा एक्सप्रेस वे पर यातायात रहा प्रभावित
कोहरे में वाहनों के टकराने के बाद यमुना एक्सप्रेस वे के कर्मियों ने कुछ देर के लिए एक्सप्रेस वे पर यातायात रोक दिया, इसके बाद धीमी गति से वाहनों को निकाला गया। इससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा।