आगरालीक्स…पीएम नरेंद्र मोदी आगरा का दौरा करेंगे, उन्हें आगरा में 15 जनवरी 2019 के बाद आना है, इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी कई योजनाओं का शिलान्यास और घोषणा भी कर सकते हैं। उनके साथ सीएम योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे।
2014 के लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी ने कोठी मीना बाजार से सभा को संबोधित किया था, इसमें आगरा के लिए कई घोषणाएं की गईं थी, वे आगे नहीं बढ सकी। पांच साल बाद 2019 के लोकसभा चुनाव आ रहे हैं, ऐसे में पीएम नरेंद्र मोदी दोबारा आगरा के लोगों को संबोधित करेंगे। इस दौरान भी कई योजनाओं की घोषणा और शिलान्यास किया जा सकता है। इसमें एसएन में 200 करोड से बनने वाली सुपर स्पेशलिटी विंग के साथ ही यमुना बैराज को गति, मेट्रो, एयरपोर्ट सहित कई योजनाओं को तेज करने का वादा भी किया जा सकता है। एससी आयोग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कठेरिया का मीडिया से कहना है कि पीएम के कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों को विभिन्न योजनाओं के प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा गया है।
फाइल फोटो