आगरालीक्स …आगरा में नर्सरी कक्षा के छात्र की हत्या कर दी गई, शव की पहचान ना हो सके, इसके लिए केमिकल डालकर जलाने की कोशिश की गई, पुलिस ने एक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। परिजनों का रो रोक कर बुरा हाल है।
आगरा के सदर क्षेत्र के गोपालपुरा निवासी शिक्षक गीतम सिंह अपनी पत्नी रूबी, दो बेटों के साथ रहते हैं, छोटा बेटा पांच साल का वंश मंगलवार को घर के बाहर खेल रहा था। शिक्षक घर पर कुछ काम कर रहे थे, काफी देर तक वंश के दिखाई ना देने पर उन्होंने तलाश की, कॉलोनी के लोग भी वंश की तलाश में जुट गए। मगर, कुछ पता नहीं चला, कुछ देर बाद एक कॉलोनी के ही एक युवक ने बताया कि सीओडी के मैदान में शव पडा हुआ है।
सिर पर चोट के निशान
सीओडी मैदान में वंश का शव पडा हुआ था, वंश के सिर पर भारी वस्तु से कुचला गया था। हाथ-पैरों पर भी चोट के निशान थे। शव की पहचान ना हो सके, इसके लएि केमिकल डालकर जलाने की कोशिश की गई ।उसके पैर और शरीर झुलसा हुआ था। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और सीओ सदर विकास जायसवाल मौके पर पहुंच गए।फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद कॉलोनी के ही एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।