आगरालीक्स …आगरा सहित देश भर में लॉक डाउन 4 नए रंग रुप में 18 मई से शुरू होगा, मास्क, दो पफीट की दूरी को जीवनशैली का हिस्सा बनाते हुए लॉक डाउन 4 का आगाज किया जाएगा। इस बारे में जल्द जानकारी दी जाएगी, साथ ही आत्मनिर्भर बनने पर जोर देते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड के आर्थिक पैकेज की घोषणा की है, यह जीडीपी का करीब 10 फीसद होगा।आगरालीक्स… आगरा सहित देश भर में लॉक डाउन तक बढा दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को देश को संबोधित करते हुए कहा कि लॉक डाउन को बढाया गया है।