आगरालीक्स… आगरा में कोरोना से एक मरीज की मौत, ऋषिकेश के होटल ताज में 76 लोग मिले संक्रमित। तीन दिन के लिए होटल बंद।
आगरा में 29 मार्च यानी सोमवार को कोरोना के 23 नए केस आए हैं। इसके साथ ही 50 साल के कोटिली बगीची निवासी कोरोना पॉजिटिव मरीज की मौत हो गई। कोरोना पॉजिटिव 177 मरीजों की मौत हो चुकी है।
48 घंटे में मिले 44 केस
आगरा में होली पर 48 घंटे में कोरोना के 44 नए केस मिले हैं। अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 20700 पहुंच गई है। जबकि 10395 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 128 सक्रिय केस हैं।
होटल ताज, ऋषिकेश तीन दिन के लिए बंद
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ऋषिकेश के बर्दीनाथ राजमार्ग पर सिंगटाली के पास स्थित होटल ताज में कोरोना के 76 केस मिलने के बाद खलबली मची हुई है। जिला प्रशासन ने होटल को सैनिटाइज कराने के बाद तीन दिन के लिए बंद कर दिया है।