
सपा नेता शैलेंद्र अग्रवाल को दो मई को जेल भेजा गया था। दो पूर्व डीजीपी एसी शर्मा और एएल बनर्जी से करीबी संबंध रखने वाले शैलेंद्र की जेल में भी अलग व्यवस्थाएं थीं। जिला जेल की सभी बैरकों में कैदियों के मनोरंजन के लिए टेलीविजन लगे हैं, मगर उन पर केवल दूरदर्शन और आस्था सहित सिर्फ तीन चैनल ही दिखाए जाते हैं। शैलेंद्र की बैरक आठ सी में कुछ अलग इंतजाम थे। सामान्य कैदियों के साथ बैरक में रहने वाले शैलेंद्र को खास मनोरंजन के लिए सेट टॉप बॉक्स लगवाया गया था। शनिवार दोपहर 12 बजे डीआइजी जेल लखनऊ वीके शेखर जिला जेल का गोपनीय निरीक्षण करने पहुंच गए। इसकी भनक तक किसी को नहीं थी। जेल में घुसने के बाद उन्होंने जेल कर्मियों को साथ लेकर शैलेंद्र की बैरक की तलाशी ली। करीब चालीस मिनट तक डीआइजी जेल शैलेंद्र की बैरक में रहे। इस दौरान बैरक से सेट टॉप बॉक्स मिला, जिसे उन्होंने हटवा दिया।
Leave a comment