
आगरालीक्स……. पुलिस अधिकारियों की बीवियों को लग्जरी गाडी गिफ्ट कर शैलेंद्र अग्रवाल लगवाता था नौकरी और करवाता था स्थानांतरण। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।पूर्व डीजीपी एसी शर्मा और एलएल बनर्जी सहित अन्य पुलिस अधिकारी सपा नेता जालसाज शैलेंद्र अग्रवाल की हर बात मानते थे, उसके कहने पर सिपाही की भर्ती सहित पुलिस अधिकारियों के स्थानांतरण कर देते थे। जांच में सामने आया है कि शैलेंद्र अग्रवाल ने आगरा, मथुरा, कानपुर, मैनपुरी से 83 होंडा सिटी, 16 फॉरच्यूनर खरीदी थी। इसमें से एक अधिकारी की पत्नी को चार फॉरच्यूनर गिफ्ट की थी। शैलेंद्र अग्रवाल जिला जेल में है। वहां उसको वीआइपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा है। डीआईजी जेल वीके शेखर ने शनिवार और रविवार को आगरा की जिला जेल का निरीक्षण किया। इस मामले में पुलिस के आला अधिकारी शामिल हैं, ऐसे में डीआईजी के जेल में आने पर तमाम चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस अधिकारियों के नाम सार्वजनिक न हों, इसके प्रयास भी तेज हो गए हैं। इस मामले की जांच कर रही डीआईजी लक्ष्मी सिंह छुटटी से लौट आई है।
Leave a comment