Monday , 20 April 2026
Home agraleaks 500 youth selected in the fair organized at ITI in Agra #agranews
agraleaksआगराटॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

500 youth selected in the fair organized at ITI in Agra #agranews

125

आगरालीक्स (04th October 2021 Agra News)… आईटीआई में लगाए गए मेले में डीवीवीएनएल, पीडब्ल्यूडी, बैनारा उद्योग, रोमसंस सहित 50 औद्योगिक प्रतिष्ठानों में 500 युवाओं का चयन.

बल्केश्वर में लगाया गया मेला
व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश और सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से आयोजित जनपद स्तरीय अप्रेंटिसशिप मेला सोमवार को बल्केश्वर स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में लगाया गया। मेले में आगरा और आसपास के ढाई हजार से अधिक आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने सहभागिता की।

इनमें हुआ चयन
डीवीवीएनएल, पीडब्ल्यूडी, बैनारा उद्योग, प्रकाश ग्रुप, रोमसंस, प्रेम मोटर्स, अशोक ऑटो सेल्स और सत्या इंडस्ट्रीज सहित ताजनगरी के 50 से अधिक प्रमुख औद्योगिक प्रतिष्ठानों ने इन अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इनमें से 500 से अधिक युवाओं का चयन किया। अब इनको रोजगार परक आधुनिक कौशलों को सीखने और उनमें दक्ष होने का स्वर्णिम अवसर मिलेगा।

व्यावसायिक प्रशिक्षण के दौरान मिलेगा वेतन
कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और आईटीआई बल्केश्वर के प्रधानाचार्य आशीष दुबे और क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक योगेंद्र सिंह ने बताया कि चयनित युवाओं को वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, फिटर, कंप्यूटर ऑपरेटर प्रोग्रामिंग, ड्राफ्ट्स मैन, मैकेनिक आरएसी, ऑटोमोबाइल सेक्टर, वायरमैन, मशीनिस्ट, पेंटर, फैशन टेक्नोलॉजी, सर्वेयर, ड्रेस मेकिंग, कटिंग, सिलाई और फुटवियर के साथ ट्रैवल और टूरिज्म ऑपरेटर आदि के रूप में व्यावसायिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान इनको वेतन भी मिलेगा। बेहतर कार्य करने पर बाद में इनको स्थाई रोजगार भी मिल सकेगा।

इन्होंने किया शुभारंभ
इससे पहले मेले का फीता काटकर और दीप जलाकर उद्घाटन करने के बाद क्षेत्रीय पार्षद अमित अग्रवाल ग्वाला ने युवाओं से कहा कि भारत सरकार और प्रदेश सरकार युवाओं को सक्षम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह मेला इसी दिशा में एक ठोस प्रयास है।

ये भी रहे शामिल
इस दौरान उपायुक्त उद्योग शरद टंडन, राजकीय चर्म संस्थान के प्रिंसिपल डॉ. एसएच अब्बास, सहायक आयुक्त उद्योग दुलीचंद, आईटीआई एत्मादपुर के प्रधानाचार्य मोहित तिवारी और रविकांत चावला भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे। संचालन हरीश बाबू और स्वाति धमानी ने किया।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

आगरा

Agra Live News: Sarva Brahmin Kul Samaj Samiti celebrated the birth anniversary of Maharishi Lord Parshuram by performing Havan Yagya…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में सर्व ब्राह्मण कुल समाज समिति ने हवन यज्ञ कर मनाया...

आगरा

Agra Live News: Shipra Kulshreshtha, the newly appointed National President of the Women’s Wing of the All India Kayastha Mahasabha, visits Agra…#agranews

आगरालीकस…आगरा आईं अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ...

आगरा

Agra Live News: 75 people donated blood for the needy in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में जरूरतमंदों के लिए 75 लोगों ने किया रक्तदान.

error: Content is protected !!