लखनऊलीक्स (04th October 2021 )…. लखीमपुर खीरी मामले में किसानों और प्रशासन में समझौता. मृत किसानों के परिजनों को 45—45 लाख रुपये. राकेश टिकैत का अल्टीमेटम.
संयुक्त प्रेसवार्ता में दी जानकारी
लखीमपुर खीरी में कल हुई हिंसा के दौरान चार किसान, तीन भाजपा कार्यकर्ता और एक पत्रकार की मौत हुई थी। इसके बाद किसानों और विपक्षी दलों ने राज्य में कई स्थानों पर धरना प्रदर्शन किया। इस बीच खबर मिली है कि किसानों और प्रशासन के बीच समझौता हो गया है। इसके तहत हिंसा में मारे गए किसानों के परिवारों को 45—45 लाख रुपये और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी। इसके अलावा हिंसा में घायल लोगों को दस—दस लाख रुपये की मदद दी जाएगी। मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जस्टिस की निगरानी में की जाएगी। यह जानकारी किसान नेता राकेश टिकैत और एडीजी लॉ एंड आर्डर प्रशांत कुमार ने संयुक्त प्रेसवार्ता में दी।

टिकैत का अल्टीमेटम
राकेश टिकैत ने कहा कि पहली बात तो यह हुई कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का नाम एफआईआर में दर्ज हुआ है। 10—11 दिन का जो समय प्रशासन ने मांगा है, अगर उसके अंदर कार्रवाई नहीं की गई तो हम पंचायत करेंगे। हम किसानों के दाह संस्कार तक यहीं रहेंगे। पांच डॉक्टरों की निगरानी में पोस्टमार्टम होगा। उसकी वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी। किसान नेता ने कहाकि अभी इंटरनेट नहीं चल रहा है, इसीलिए हमें वीडियो सुबूत नहीं मिले हैं।
सुबह से हो रही थी राजनीति
इससे पहले लखीमपुर खीरी जाते समय प्रियंका गांधी को आज तड़के हरगांव में हिरासत में लिया गया था। और उन्हें सीतापुर के पीएसी 22वीं बटालियन के गेस्ट हाउस में रखा गया है। वहीं सपा सुप्रीम को अलिखेश यादव केा भी पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया था।