नईदिल्लीलीक्स जाने क्या होगा रामा रे गाना गाने वाले सिंगर जुबनी का स्कूबा डाइविंग के दौरान हादसे में निधन, मशहूर असमिया गायक जुबीन गर्ग 52 साल के थे। ( 52 year old singer Zubeen Garg died in Scuba diving)
सिंगापुर में नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल का आयोजन किया जा रहा है, इसमें प्रस्तुति देने के लिए असम के सिंगर जुबीन गर्ग भी गए थे, उन्हें 20 सितंबर को अपनी प्रस्तुति देनी थी। स्कूबा डाइविंग के दौरान जुबनी को सांस लेने में परेशानी हुई, उन्हें सीपीआर देने के बाद सिंगापुर के जनरल अस्पताल ले जाया गया, अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया जहां उन्हें म्रत घोषित कर दिया गया।
सुपरहिट गानों को अपनी आवाज दी
52 साल के सिंगर जुबीन गर्ग ने बालीवुड के कई सुपरहिट गानों को भी अपनी आवाज दी। कांटे मूवी का गाना जाने क्या होगा रामा रे, गैंगस्टर मूवी का गाना या अली, नमस्ते लंदन सहित कई मूवी के लिए उन्होंने सुपरहिट गाने गाए।