मुंबईलीक्स….. बिजनेस टायकून, टाटा संन्स के पूर्व चेयरमैन साइस मित्री का सड़क दुर्घटना में निधन, 54 साल के साइरस मिस्त्री का
पालघर महाराष्ट्र में सड़क दुर्घटना में हुआ निधन.
टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री अहमदाबाद से मुंबई के लिए लौट रहे थे। वे मर्सिडीज में थे, उनके साथ ड्राइवर के साथ एक और व्यक्ति था। दरविवार दोपहर 3.15 बजे पालघर महाराष्ट्र में सूर्या नदी के पुल पर मर्सिडीज डिवाइडर से टकरा गई। भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मर्सिडीज में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
साइरस मिस्त्री की मौत, ड्राइवर की हालत गंभीर
हादसे में बिजनेसमैन व टाटा संन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की मौत हो गई जबकि ड्राइवर और कार सवार एक अन्य व्यक्ति घायल हैं। ड्राइवर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है।
मुंबई में जन्मे आयरिश की नागरिकता
साइरस मिस्त्री का जन्म मुंबई में 4 जुलाई 1968 को भारतीय बिलनियर पिता Pallonji Mistry के घर हुआ था, मिस्त्री की मां का जन्म आयरलैंड में हुआ था इसलिए उन्होंने साइरस मिस्त्री को आयरिश नागरिकता दिलवा दी थी। मिस्त्री
परिवार का टाटा ग्रुप में 18.5 प्रतिशत स्टेक है।