आगरालीक्स… आगरा में 55 घंटे की बंदी में शराब खरीदने के आश्वयक कार्य से लोग निकल रहे हैं, नमकीन के लिए परचून की दुकान खुल रहीं हैं, सडक पर वाहन दौड रहे हैं।
आगरा में शुक्रवार रात 10 बजे से मिनी लॉक डाउन लग गया है, यह सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। इस दौरान 55 घंटे तक बाजार बंद रहने चाहिए। मेडिकल स्टोर और शराब की दुकानें खोलने की अनुमति है। इस तरह सात दिन के सप्ताह में पांच दिन बाजार खोलने से कोरोना की चेन ब्रेक करने की कवायद चल रही है। मगर, इसका असर अब कम होता जा रहा है।

दुपहिया वाहनों की चेकिंग, दौड रहे आटो और ई रिक्शा
शनिवार को सुबह से कुछ बाजारों में दूध, दवा और शराब की दुकानों के अलावा किराना की दुकानें खुली रहीं। दूध विक्रेता भी दोपहर तक अपनी दुकानें खोले नजर आए। सब्जी और फल विक्रेता तो शहर के बाजारों और गलियों में बेखौफ सामान बेचते हुए नजर आते हैं। इसी प्रकार टेंपो और ई-रिक्शा भी दौड़ रहे हैं। सेंटजोंस चौराहा. बेलनगंज, बिजलीघऱ, लोहामंडी पर टेंपो व ई-रिक्शा चालकों का मिनी लॉकडाउन में जमावड़ा लगा रहता है। इन चौराहों पर पुलिस भी अनदेखी कर देती है।

घटिया आजमखां चौराहे पर शनिवार को सुबह पुलिस दो पहिया वाहन चालकों की अवश्य चेकिंग करती रही। कई वाहन चालकों को मास्क नहीं लगा होने पर चेतावनी दी गई। कुछ के चालान भी काटे गए।