Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Dr Deepti Agarwal Father Dr Naresh Manjala start campaign Justice for Deepti in Agra & Kosi #agra
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूजसिटी लाइव

Dr Deepti Agarwal Father Dr Naresh Manjala start campaign Justice for Deepti in Agra & Kosi #agra

171

आगरालीक्स.. आगरा के डॉ दीप्ति अग्रवाल मौत मामले में उनके पिता डॉ नरेश मंगला ने अभियान छेड दिया है, बेटी को इंसाफ नहीं मिला तो मथुरा वाले अपनी बेटियों की शादी आगरा नहीं करेंगे। आगरा वालों को उनकी बेटी के इंसाफ के लिए उनके साथ आना होगा। उन्होंने बेटी को अंगुली पकड़कर चलना सिखाया। पढ़ा लिखाकर कर इस लायक बनाया कि वह सिर उठाकर जी सके। शादी की तो राजकुमारी की तरह विदा किया। मगर, यहां उसे क्रूरता पूर्ण व्यवहार झेलना पड़ा। वह संस्कारी थी। इसलिए कभी जुबान नहीं खोली। खामोश रहकर सहन किया। डॉक्टर होने के बावजूद ससुरालीजनों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया। बेटी के खिलाफ एक साजिश रची गई थी। वह शांत नहीं बैठेंगे। जब तक बेटी को इंसाफ नहीं दिला लेंगे तब तक चैन से नींद नहीं आएगी। उनकी बेटी चली गई। बहुत दूर। अब लौटकर नहीं आएगी। कम से कम बेटी को यह तो नहीं लगेगा कि उसके पापा ने उसे इंसाफ दिलाने के लिए कुछ नहीं किया।
यह है मामला,
आगरा में तीन अगस्त को विभव वैली व्यू अपार्टमेंट, विभव नगर में एनेस्थीसिया विशेषज्ञ . दीप्ति फ्लैट में फंदे से लटकी मिली। ह्रदय रोग विशेषज्ञ पति डॉ सुमित अग्रवाल ने सफायर हॉस्पिटल में भर्ती किया। यहां से फरीदाबाद के सर्वोदय हॉस्पिटल रेफर कर दिया। 7 अगस्त को फरीदाबाद के अस्पताल में मौत हो गई।
ससुर डॉ एससी अग्रवाल, पति डॉ सुमित सहित पांच पर दहेज हत्या का मुकदमा
डॉ. नरेश मंगला द्वारा थाना ताजगंज में दी तहरीर में आरोप लगाए हैं कि उनकी बेटी डॉ दीप्ति 3 नवंबर 2014 को डेढ़ करोड़ रुपये का दहेज देकर डॉ. सुमित से शादी की थी। मगर, इससे ससुरालीजन खुश नहीं थे। दहेज के लिए वे डॉ. दीप्ति से दुव्र्यवहार करते थे। कुछ दिन उन्होंने चेक से रुपये दे दिए। मगर, बाद में रुपये देना बंद कर दिया। तभी से लगातार धमकी मिल रही थीं। तहरीर में आरोप लगाया है कि दीप्ति को 18-19 दिन पहले ससुराल वालों ने बुरी तरह पीटा था। धमकाया था कि मायके में सूचना दी तो खैर नहीं। तीन अगस्त को दीप्ति ने दोपहर 3.09 बजे और शाम 5.31 पर उन्हें इसकी जानकारी दी थी। उन्होंने यह भी कहा था कि ससुराल वाले मंत्रणा कर रहे हैं। उन्हें जान जाने का खतरा है। इस मामले में डॉ नरेश मंगलवा की तहरीर पर थाना ताजगंज में डॉ दीप्ति के ससुर डॉ. एससी अग्रवाल, पति डॉ. सुमित, जेठ डॉ. अमित, जेठानी तूलिका और सास अनीता के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा लिखाया है। उनका आरोप है कि ससुरालीजन दीप्ति को एक करोड़ रुपये लाने को दबाव बना रहे थे। क्रूर यातनाओं के कारण दो बार दीप्ति का गर्भपात हो गया। एक बाद बच्चा पैदा हुआ, लेकिन जीवित नहीं रहा। मां न बन सकी तो उन्होंने इनाया को गोद ले लिया। इसको लेकर भी ससुरालीजन खुश नहीं थे। इसके बाद साजिशन उनकी हत्या की गई है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

यूपी न्यूज

UP News: Timings changed in Basic Education Council schools of the state including Agra…#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित प्रदेश के बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में समय बदला....

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

error: Content is protected !!