आगरालीक्स.. आगरा में मिनी लॉक डाउन में बाजार बंद हैं, कॉलोनी और गली मोहल्लों में कुछ दुकानें खुली हैं, क्या खुल सकता है और क्या रहना चाहिए बंद
शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह पांच बजे तक आगरा में 55 घंटे का मिनी लॉकडाउन लगा हुआ है। मिनी लॉक डाउन में आगरा में बाजार पूरी तरह से बंद हैं, बाजारों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं, मेडिकल स्टोर और शराब की दुका खुली हुई हैं। कुछ क्षेत्रों में कॉलोनी और मोहल्लों में लोगों ने प्राविजनल स्टोर खोल रखे हैं।
सोमवार को खुलेगा बाजार
आगरा में मिनी लॉक डाउन में बाजार बंद है, अब सोमवार को बाजार खुलेगा, दो दिन बाजार बंद रहने पर लोग अपने घर पर हैं, बेवजह घर से बाहर निकल रहे लोगों से कहा जा रहा है कि घर पर रही रहें और सुरक्षित रहें।