आगरालीक्स ..केरल में हुए विमान हादसे में मथुरा के रहने वाले को पायलट अखिलेश भारद्वाज की मौत हो गई, उनकी पत्नी गर्भवती हैं, 10 दिन बाद डिलीवरी होनी है।
केरल के कोझिकोड में शुक्रवार शाम 7.45 बजे एयर इंडिया के विमान का हादसा हो गया। हादसे में 1 8 की मौत हो गई, म्रतकों में पायलट और को पायलट भी शामिल हैं। इसमें से को पायलट 32 साल के अखिलेश कुमार भारद्वाज मथुरा के पोतरा कुंड गोविंद नगर के रहने वाले हैं।
21 अगस्त पर छुटटी पर घर आ रहे थे अखिलेश
अखिलेश कुमार भारद्वाज ने 2017 में एयर इंडिया में ज्वाइन किया। दुबई से एयर इंडिया के विमान ने उडान भरी, इससे पहले अखिलेश ने अपनी मां बालादेवी से फोन पर बात की। कहा कि 21 अगस्त को छुटटी पर घर आ रहा हूं।
डेढ साल पहले हुई शादी
मथुरा के पोतका कुंड गोविंद नगर निवासी तुलसीराम शर्मा, बालादेवी के तीन बेटों में सबसे बडे थे, उनके छोटे भाई भुवनेश और लोकेश हैं। अखिलेश 2017 से एयर इंडिया में नौकरी कर रहे थे। 2018 में अखिलेश की शादी धौलपुर की रहने वाली मेघा से हुई थी, वे गर्भवती हैं, 10 दिन बाद डिलीवरी की डेट डॉक्टरों ने दी है। हादसे के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, अखिलेश की मां और पत्नी को परिजनों ने बताया कि विमान हादसे में वह घायल हो गए हैं।