आगरालीक्स आगरा में आज रात 10 बजे से 55 घंटे का वीकेंड लॉकडाउन, अब सख्ती बढेगी, वीडियोग्राफी कराई जाएगी, बाजारों में सम विषम का फार्मूला भी संक्रमण की रोकथाम के लिए लागू किया जा सकता है।
यूपी में कोरोना का संक्रमण लगातार बढने पर सख्त आदेश जारी किए गए हैं। ऐसे में डीएम प्रभु एन सिंह का मीडिया से कहना है कि सरकारी की गाइड लाइन के मुताबिक, शनिवार और रविवार को वीकेंड लॉकडाउन में सख्ती की जाएगी। स्थानीय जरूरत के हिसाब से पुलिस बैरियर और नाका लगाकर चैकिंग करेगी।
बाजारों में दुकान खोलने का समय बदलने के साथ सम विषय पर भी काम
जिला प्रशासन ने कोरोना के केस बढने पर बाजारों में दुकानें खुलने के समय में भी परिवर्तन किया जा सकता है। इसके साथ ही सम विषम फार्मूला से दुकानें खोलने का दोबारा निर्णय लिया जा सकता है। बाजारों में भीड नियंत्रित ना होने और नियमों का पालन ना करने वालों पर कार्रवाई के लिए वीडियोग्राफी कराई जाएगी।