आगरालीक्स ..आगरा में स्कूल की फीस को लेकर चल रहे घमासान के बीच स्कूल एसोसिएशन गिले शिकबे भुलाकर एक साथ आए और मांग की है फीस के संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं।
गुरुवार को कान्वेंट और पब्लिक स्कूल के संचालकों ने एडीएम सिटी प्रभाकांत अवस्थी को ज्ञापन सौंपा। अप्सा, नप्सा, वोसा और आस्था संस्था ने ज्ञापन देकर मांग की है कि स्कूलों में 20 से 25 फीसद ही स्कूल की फीस जमा हुई है। इससे स्कूल के अनिवार्य खर्च भी नहीं चल पा रहे हैं, ऐसे में प्रशासन आदेश जारी कर स्कूल की फीस के मामले में स्पष्ट निर्देश दे।
स्कूलों के टीचर और कर्मचारियों को नहीं मिल रहा वेतन
स्कूल संचालकों ने टीचर और कर्मचारियों को वेतन देना बंद कर दिया है, उनसे आनलाइन क्लासेज कराई जा रही हैं, इससे टीचर भी परेशान हैं वे भी वेतन की मांग कर रहे हैं।