आगरालीक्स..आगरा में 5 वीं कक्षा के छात्र गाय के साथ 100 मीटर तक घसीटता हुआ गया, छात्र का पंजा हाथ से अलग करना पडा है।
आगरा के टीला माईथान निवासी पांचवीं का छात्र अंश यादव (13 वर्ष) पुत्र गोपाल यादव मंगलवार को गाय को खोलकर ला रहा था। बाइक सवार के हॉर्न देने पर बिदकी गाय अंश को रस्सी समेत 100 मीटर तक घसीटती ले गई। बंदरों ने भी उस पर हमला बोल दिया। मैदान में खड़ी कार में फंसने पर उसका पंजा हाथ से अलग हो गया था। एसएन इमरजेंसी में डॉक्टरों ने पंजे को दोबारा जोड़ने में असमर्थता जता दी। इस पर स्वजन उसे निजी अस्पताल ले गए। वहां भी डॉक्टरों ने पंजे को ऑपरेशन से दोबारा जोड़ने की संभावना से मना कर दिया। पंजा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुका था।
वीडियो हो रहा वायरल
घायल अंश के सिर में डॉक्टरों ने 200 से ज्यादा टांके लगाए हैं। छात्र को गाय द्वारा घसीटकर ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया है। माईथान क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में छात्र को गाय द्वारा रस्सी समेत घसीटकर ले जाने की फुटेज आया है। इसे लोगों ने सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है।