आगरालीक्स.. आगरा में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ताजमहल का दीदार करेंगे, मोबाइल जैमर से 24 फरवरी को खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक के क्षेत्र में पांच घंटे मोबाइल बंद रहेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी पत्नी मेलेनिया के साथ 24 पफरवरी को दो दिवसीय दौरे पर भारत आ रहे हैं। उनका अहमदाबाद में भव्य स्वागत होगा। वहां से शाम को विमान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर आएंगे और ताजमहल का दीदार करने के लिए सडक मार्ग से शिल्पग्राम तक जाएंगे। वे आगरा में दो घंटे रहेंगे।
पांच घंटे बंद रहेंगे मोबाइल
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप साढे चार बजे आएंगे और साढे छह बजे आगरा से जाएंगे। इससे दो घंटे पहले यानी ढाई बजे से खेरिया एयरपोर्ट से ताजमहल तक के क्षेत्र के मोबाइल बंद कर दिए जाएंगे। इसके लिए मोबाइल जैमर का इस्तेमाल किया जाएगा। इससे मोबाइल में सिग्नल नहीं आएंगे, साढे सात बजे तक मोबाइल जैमर काम करेगा।