आगरालीक्स …आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में पांचवीं मौत, कोरोना के ताजा आंकड़े हुए जारी। अब 606 सक्रिय केस।
आगरा में कोरोना के 24 घंटे में 4862 सैंपल लिए गए हैं। 24 घंटे में कोरोना के 91 केस मिले हैं। कोरोना संक्रमित 165 ठीक हो गए। कोरोना के एक्टिव केस 606 हैं।
कोरोना की तीसरी लहर में पांचवीं मौत
आगरा में कोरोना की तीसरी लहर में बुधवार को एक और मौत हुई है। जनवरी में कोरोना की तीसरी लहर में केस बढ़ने लगे।कोरोना की तीसरी लहर में आगरा में यह पांचवीं मौत हुई है।
कोरोना से अभी तक 463 मरीजों की मौत
आगरा में मार्च 2020 में कोरोना का पहला केस मिला था, 2021 में कोरोना की दूसरी लहर में हाहाकार मच गया और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई। अब 2022 में कोरोना के केस तेजी से बढ़ने के बाद कम होने लगे हैं। कोरोना की पहली, दूसरी और तीसरी लहर में 463 मरीजों की मौत हुई है।