आगरालीक्स…. आगरा में शादी डॉट. कॉम के सीईओ, वीडियो कॉल कर न्यूड होने वाली सात युवतियों सहित नौ के खिलाफ मुकदमा। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आगरा के कमला नगर के रहने वाले युवक ने अपनी शादी के लिए शादी डॉट कॉम पर 1562 रुपये देकर डायमंड प्लस की मेंबरशिप ली, शादी डॉट कॉम पर उनकी मेल आईडी, फोटो और मोबाइल नंबर से प्रोफाइल बनाई गई, जिससे कि वे डायमंड प्लस प्लान से जुड़े 330 सदस्यों की प्रोफाइल देखने के साथ शादी के लिए प्रपोजल भेज सकें।
सेक्सटार्शन के हुए शिकार, युवती हो गई न्यूड
आरोप है कि छह जनवरी को एक युवती का युवक के पास विवाह के लिए प्रस्ताव आया। चैट शुरू हो गई, युवती ने वीडियो कॉल करने के लिए कहा, वीडियो कॉल करने पर युवती ने अपने कपड़े उतारना शुरू कर दिया, युवक को भी उसकाया कि वह भी अपने कपड़े उतार दे, इससे वह सकते में आ गया। युवक ने शादी डॉट कॉक के संस्थापक व सीईओ अनुपम मित्तल को टवीट कर जिस प्रोफाइल से युवती ने वीडियो कॉल की थी उसकी शिकायत की। कस्टमर केयर पर भी शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद छह और युवतियों ने इसी तरह से अश्लील हरकत की।
12 जनवरी को युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर किया ब्लैक मेल
युवक के पास 12 जनवरी को एक एडिट वीडियो भेजा गया, वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई, वीडियो को डिलीट करने के लिए पांच हजार रुपये मांगे गए। रुपये न देने पर 15 जनवरी को युवक के पास फोन आया, फोन करने वाले ने अपना नाम विक्रम गोस्वामी बताया, खुद को सीबीआई अधिकारी बताते हुए पैसे की मांग की गई। इस मामले में एसएसपी कार्यालय में शिकायत के बाद थाना न्यू आगरा पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना न्यू आगरा के प्रभारी अरविंद कुमार निर्वाल का मीडिया से कहना है कि शादी डॉट कॉम के सीईओ अनुपम मित्तल, खुद को सीबीआई अधिकारी बताने वाले विक्रम गोस्वामी और युवतियों सहित नौ पर मुकदमा दर्ज किया गया है।