
फतेहाबाद के गांव बिजौली निवासी रमेश सिंह टैक्सी चलाते हैं, वहीं पास में ही बाह रोड स्थित बाबा की तिवरिया में भागवत कथा चल रही थी। रमेश सिंह की मां, उनकी पत्नी और छह साल का बेटा विवेक शनिवार को भागवत सुनने गया था। भागवत के बीच में से विवेक गायब हो गया, परिजनों ने उसे तलाशा लेकर उसका कोई पता नहीं चला।
फोन कर मांगे 20 लाख
परिजन विवेक की तलाश कर रहे थे, इसी बीच सोमवार को उनके पास फोन आया। उनसे 20 लाख रुपये मांगे गए, रुपये न देने और पुलिस को बताने पर विवेक की हत्या करने की धमकी दी गई। इससे परिजनों के होश उड गए, उन्होंने पुलिस को सूचना दी, इस पर थाना फतेहाबाद में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने सर्विलांस की मदद लेकर छानबीन की, इस पर विवेक को बदमाशों से मुक्त करा लिया गया। पुलिस को कहना है कि विवेद को मुंह बोले मामा ने किडनैप कराया था। पुलिस ने दो बदमाशों को पकडा है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
Leave a comment