
इंटरनेट फोटो
एसएन मेडिकल कॉलेज में मंगलवार दोपहर में मेडिकल छात्र इंटर्न रामजी लाल पैदल जा रहे थे, प्राचार्य कार्यालय के पास पीछे से आ रही स्विट ने टक्कर मार दी, इस पर (इंटर्न) और कार सवा के बीच नोकझोंक हो गई। कार सवार ने इंटर्न के थप्पड मार दिया, इस पर उसके अन्य साथी आ गए और कार सवार को दबोच लिया और पीटने लगे। मेडिकल छात्रों के बीच घिरने पर कार सवार ने अपनी पिस्टल निकाल ली, पिस्टल छात्र पर तानते ही वे पीछे हट गए। वह अपनी स्विट में बैठकर भागने लगा। इस पर मेडिकल छात्रों ने कार पर पथराव कर दिया। पार्किंग के पास कार को छात्रों ने पकड लिया और तोडफोड कर ली। कार सवार को भी दबोच लिया। इसी बीच पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस कार सवार युवकों से पूछताछ कर रही है।
कुक ने प्रिंसिपल आवास में दौडाई गाडी, सस्पेंड
एसएन के प्राचार्य डॉ एसके गर्ग शनिवार को शहर से बाहर थे। उनके सरकारी आवास पर कुक सुरेंद्र कुमार रहता था। शनिवार रात को कुक सुरेंद्र कुमार मस्ती के मूड में था, उसने आवास पर रखी गाडी की चाबी ले ली। गाडी स्टार्ट कर गाने सुनने लगा, उसका एसी भी चला लिया। इसके बाद वह गाडी चलाने लगा, इस दौरान गाडी दीवाल से टकरा गई, उसने गाडी वहीं खडी कर दी। सोमवार को प्राचार्य लौटे तो आवास के सामान को अस्त व्यस्त देखकर उनके होश उड गए। इस पर उन्होंने कर्मचारियों से पूछताछ की, उन्होंने कुक सुरेंद्र कुमार को सस्पेंड कर दिया है। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की गई है।
Leave a comment