
टेस्ट रन में द्रुत गति से चलने वाली यह ट्रेन चालू होने के महज 11 सेकेंड में ही छह सौ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। ऐसा ही एक परीक्षण पिछले हफ्ते भी किया गया था, तब इस ट्रेन ने 590 किमी की रफ्तार पकड़ी थी। इस ट्रेन ने वर्ष 2003 में 581 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने के अपने ही रिकॉर्ड को तोड़ा है।
विद्युत चुंबकीय पटरी से तकरीबन चार इंच ऊपर चलने वाली यह ट्रेन टोक्यो से सेंट्रल नगोया की दूरी (286 किलोमीटर) महज 40 मिनट में पूरी कर लेगी। जापान सेंट्रल रेलवे इस सेवा को साल 2027 तक शुरू करना चाहती है। इस ट्रेन के चलने लायक सुविधाएं तैयार करने में तकरीबन सौ अरब डॉलर का खर्च आएगा। इसके लिए अलग से पटरियां बिछानी पड़ेंगी।
मैग्लेव ट्रेन के जरिये वर्ष 2045 तक टोक्यो को ओसाका से (396.43 किलोमीटर) जोड़ने की योजना है। मैग्लेव ट्रेन परीक्षण केंद्र के प्रमुख यसुकाजु एंडो ने बताया कि गुणवत्ता बढ़ने के कारण रफ्तार बढ़ने के साथ यह ट्रेन ज्यादा संतुलित होती जाती है।
Leave a comment