मथुरालीक्स….मथुरा में रविवार को मिले 61 नये संक्रमित लेकिन 5 मौतें. पढ़ें कोरोना को लेकर कृष्णनगरी का पूरा अपडेट
168 मरीज हुए ठीक
मथुरा में कोरोना के मामले पिछले दिनों की अपेक्षा अब तेजी से घट रहे हैं. रिकवरी प्रतिशत लगातार बढ़ रहा है. रविवार को प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार जिले में बीते 24 घंटे के अंदर 61 नये कोरोना मरीज मिले हैं तो वहीं 168 मरीज इस बीमारी से ठीक भी हुए हैं. बीते 24 घंटे के अंदर मथुरा में 5 मरीजों की कोरोना से मौत हुई है. केस कम मिल रहे हैं लेकिन मौतों की संख्या कम नहीं हो रही है, जिसके कारण ये चिंता की बात बनी हुई है.
अब 1298 कोरोना के मरीज
बता दें कि मथुरा में अब तक 561583 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है. इनमें से अब तक 20037 लोगों की जांच कोरोना पाजिटिव आई है. अब तक 18451 लोग इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं. मथुरा में अब तक 288 लोगों की मौत हो चुकी है. जिले में अब 1298 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है.
मथुरा में प्रशासन द्वारा जारी किए गए कोरोना के ताजा आंकड़े