आगरालीक्स…आगरा में भगवान महावीर के केवल ज्ञान कल्याणक के पावन अवसर पर प्रारम्भ हुआ 30वां धार्मिक शिक्षण शिविर…
गूगल मीट के माध्यम से हुआ शुभारंभ
शनिवार को भगवान महावीर के केवल ज्ञान कल्याणक के पावन अवसर पर गूगल मीट के माध्यम से 30वें धार्मिक शिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ किया गया. इस शिविर का आयोजन आगामी 1 जून तक होगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप जैन PNC, मनोज जैन जी रहे. बताया गया कि शिविर 1994 से आचार्य श्री 108 विद्या सागर जी महामुनिराज, मुनि श्री 108 क्षमा सागर जी महामुनिराज, निर्यापक श्रमण मुनि पुंगव श्री 108 सुधा सागर जी महामुनिराज के आशीर्वाद से लागातार लगाया जा रहा है. कोरोना महामारी के कारण विगत 2 वर्षों से इस शिविर का आयोजन ऑनलाइन किया जा रहा है. शिविर इस वर्ष ब्र. पुष्पा जैन बैनाड़ा जी एवं श्रीमान ऐ. बी. जैन जी के मंगल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में लगाया जा रहा है. इस वर्ष शिविर में बालबोध भाग 1 एवं 2, छहढाला (1 से 6 ढाल), तत्त्वार्थसूत्र पढ़ाया जा रहा है.

तत्वार्थसूत्र की कक्षाएं दोपहर 04:00 – 05:00
छहढाला ढाल 5-6 ढाल की दोपहर 03:00 – 04:00
छहढाला ढाल 3-4 ढाल की दोपहर 03:00 – 04:00
व छहढाला ढाल 1-2 दोपहर 02:00 – 03:00,
बालबोध भाग 2 दोपहर 04:00 – 05:00
बालबोध भाग 1 शाम 07:00 – 08:00 नित्य आयोजित होंगी!

700 से अधिक लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन
अभी तक पूरे भारत के अलग अलग हिस्सों से 700 से अधिक लोगों ने इस शिविर हेतु रजिस्ट्रेशन कर चुके हैं. हालांकि रजिस्ट्रेशन बंद कर दिए गए है, लेकिन लोगों के बढ़ते रुझान को देखते हुये मात्र कल 23 मई दोपहर 1 बजे तक पंजीकरण बढ़ा दिया गया है.यह अन्तिम अवसर होगा. इच्छुक जन इस पंजीकरण लिंक पर जाकर तुरन्त रजिस्टर करें–link https://forms.gle/JkZEx5gtftJnbDnj8
इसका आयोजन श्री महावीर दिगम्बर जैन ट्रस्ट एवं सकल जैन समाज ग्रेटर कमला नगर द्वारा किया जा रहा है एवं इसमें सहयोगी जैन युथ ऑफ कमला नगर, आगरा है।