आगरालीक्स.. आगरा में आवास विकास परिषद से 62 फाइल गायब होने पर मुकदमा। ये फाइलें सिकंदरा आवास योजना से संबंधित हैं।
आगरा की आवास विकास परिषद में आवासीय योजना में फाइलों की कंप्यूटर फीडिंग की जा रही है, इसमें सिकंदरा आवास योजना से जुडी 62 फाइल गायब हैं, ये फाइल नहीं मिली हैं।
पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों सहित चार पर मुकदमा
फाइलें गायब होने के मामले में सहायक आवास आयुक्त हिमांशु गौतम द्वारा जांच कराई गई, इस मामले में जांच के बाद बनवारी लाल शर्मा, वरिष्ठ सहायक, खेमकरन सिंह, लखन सिंह और अनिुरुदृध गौतम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।