आगरालीक्स ..आगरा में सुबह से बादल छाए हुए हैं, मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज बारिश हो सकती है, बादल भी छाए रहेंगे।
कई दिनों से उमस और गर्मी से लोग परेशान हैं, ऐसे में शनिवार सुबह से ही बादल छाए हुए हैं, मौसम विभाग ने बारिश की संभावना व्यक्त की है। इससे पहले शुक्रवार को बादल छाने के साथ कुछ देर के लिए तेज बारिश हुई थी, इससे गर्मी से राहत मिल सकी थी।