Thursday , 11 December 2025
Home आगरा 65 year old woman reached Ramlal old age home, Agra#agranews
आगराटॉप न्यूज़

65 year old woman reached Ramlal old age home, Agra#agranews

आगरालीक्स…(11 September 2021 Agra News) आगरा में 65 साल की महिला को उसकी परिचित महिला वृद्धाश्रम के गेट पर छोड़कर चली गई. एक बेटा और दो बेटियां…पर रखने को कोई तैयार नहीं…पढ़ें पूरी खबर

शुक्रवार को 65 वर्षीय एक महिला को उनकी एक परिचित महिला सिकंदरा के कैलाश स्थित रामलाल वृद्धाश्रम के गेट पर छोड़ कर के चली गई. आश्रम के अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा के पूछने पर महिला ने अपना नाम रानी गायकवाड बताया. महिला ने बताया कि उनके एक बेटा और दो बेटियां हैं. तीनों शादीशुदा एवं संपन्न है लेकिन कोई भी उन्हें अपने पास रखने को तैयार नहीं है. फिलहाल वह अपने बेटे हनी जोएल के पास रह रही थी. आरोप है कि बेटा इन्हें कई महीनों से लगातार प्रताड़ित कर रहा था. महिला ने बताया कि बेटा इन्हें गाली गलौज और अपशब्द बोलता था और घर से जाने की लिए बोलता था. बेटे से परेशान होकर अपनी बेटी और दामाद के पास गई लेकिन बेटी और दामाद भी इन्हें रखने को तैयार नहीं हुए और इन्हें बुरी तरह बेइज्जत करके घर से जाने के लिए बोल दिया. माताजी ने बताया की वह आत्महत्या का फैसला कर चुकी थी तभी इनकी मुलाकात परिचित अग्नेश फिलिप से हुई वह इन्हें आश्रम के गेट पर छोड़ कर गई.

Related Articles

आगरा

Agra News: Hostels for working women will be built in these 8 cities of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी के इन 8 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए...

आगरा

Agra News: The MP wrote a letter to the Union Railway Minister regarding the stoppage of trains…#agranews

आगरालीक्स…आगरा—बरेली एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने, बरहन स्टेशन पर इन दो...

आगरा

UP News: The time for SIR may increase again in Uttar Pradesh including Agra….#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में फिर बढ़ सकता है एसआईआर के लिए समय....

आगरा

Agra News: Activa rider dies after colliding with crane in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रेन की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत. नौकरी के...

error: Content is protected !!