Thursday , 11 December 2025
Home आगरा Flour was also found fake after oil and refined in Agra#agranews
आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Flour was also found fake after oil and refined in Agra#agranews

आगरालीक्स…(11 September 2021 Agra News) आगरा में तेल, रिफाइंड के बाद आटा भी नकली मिला. शहर में सबसे ज्यादा बिकने वाले ब्रांड का आटा नकली पैकिंग बनाकर बेचा जा रहा था….पढ़ें पूरी खबर

आगरा में नकली तेज, रिफाइंड के बाद अब आटा भी नकली मिला है. शहर में सबसे ज्यादा बिकने वाले आटे की कंपनी का माल नकली पैकिंग बनाकर बेचा जा रहा था. खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने शुक्रवार को जगदीशपुरा स्थित श्रीकृष्णा ट्रेडर्स पर छापा मारकर 121 पैकेट आटा जब्त किया है. जांच के लिए सैंपल लिया गया है जो कि लैब भेजा गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार डबल त्रिशूल कंपनी के त्रिलोकचंद ने शिकायत की थी कि उनके ब्रांड की हूबहू नकली कंपनी बनाकर आटा की बिक्री शहर में की जा रही है. इस पर एफएसडीए के जिला अभिहित अध्किाारी अमित कुमार सिंह टीम के साथ जगदीशपुरा के कृष्णापुरी स्थित कृष्णा ट्रेडिंग सेंटर पर टीम के साथ जांच करने के लिए पहुंचे. यहां उन्हें फर्म के मालिक नीरज जैन मिले. टीम ने यहां गोदाम का निरीक्षण किया तो यहां पर डबल त्रिशूल कंपनी के 121 पैकेट मिले जो कि 30—30 किलो के थे. फर्म मालिक नीरज जैन ने बताया कि उन्होंने यह पैकेट ग्वाालियर से खरीदे हैं. डबल त्रिशूल कंपनी के त्रिलोक चंद ने बताया​ कि यह उनकी कंपनी का नहीं है और नकली है. एफएसडीए ने सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है. टीम ने यहां से कृष्णा भोग का 229 किलो आटा भी जब्त किया है. बताया जाता है कि निरीक्षण के समय यहां पर कृष्णा भोग आटा की पैकिंग हो रही थी. पैकेट पर लाइसेंस नंबर अलग जगह का लिखा हुआ था. टीम ने 10—10 किलो के छह पैकेट 33 किलो के पांच पैकेट और एक किलो के चार पैकेट जब्त किए हैं.

Related Articles

आगरा

Agra News: Hostels for working women will be built in these 8 cities of UP including Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी के इन 8 शहरों में कामकाजी महिलाओं के लिए...

आगरा

Agra News: The MP wrote a letter to the Union Railway Minister regarding the stoppage of trains…#agranews

आगरालीक्स…आगरा—बरेली एक्सप्रेस को फिर से शुरू करने, बरहन स्टेशन पर इन दो...

आगरा

UP News: The time for SIR may increase again in Uttar Pradesh including Agra….#upnews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में फिर बढ़ सकता है एसआईआर के लिए समय....

आगरा

Agra News: Activa rider dies after colliding with crane in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में क्रेन की टक्कर से एक्टिवा सवार की मौत. नौकरी के...

error: Content is protected !!