आगरालीक्स… आगरा में ई रिक्शा हादसे में सात की मौत के मामले में एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने बडी कार्रवाई की है। नो एंट्री में शहर में भारी वाहन के आने से हुए हादसे में टीआई सहित चार यातायात कर्मियों को निलंबित कर दिया है।
आगरा में 25 जून रात नौ बजे कलक्ट्रेट की तरफ से लोहामंडी की तरफ जा रहे ई रिक्शा को तहसील रोड पर डीसीएम ने रौंद दिया था, इस हादसे में चार की मौके पर ही मौत हो गई थी और तीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में चार म्रतक एक ही परिवार के थे और लगुन के कार्यक्रम से लौट रहे थे। इस मामले की जांच के बाद एसएसपी जोंग्रद्र कुमार ने बडी कार्रवाई की है।
घोर लापरवाही में टीआई सहित चार निलंबित
इस मामले की जांच में सामने आया है कि आगरा में सुबह पांच से रात 11 बजे तक नो एंट्री है, इसके बाद भी रात नौ बजे डीसीएम शहर में आ गई, ई रिक्शा में ज्यादा सवारी थी, डीसीएम चालक नशे में धुत्त था, लेकिन टीआई सहित चैराहों पर तैनात यातायात कर्मियों ने इन्हें रोका नहीं। यह घोर लापरवाही है। इस मामले में एसएसपी जोगेंद्र कुमार ने यातायात निरीक्षक पश्चिम सतीश कुमार राय, यह डीसीएम सिकंदरा चैराहे की तरफ से आ रही थी, सिकंदरा चैराहे पर टीएसआई मुन्नालाल और कांस्टेबल अनिल कुमार की डयूटी थी। बोदला चैराहे पर सिपाही रविंद्र कुमार और पंचकुइया चैराहे पर हेड कांस्टेबल रमाकांत सिंह की डयूटी थी। इन सभी पर डयूटी के दौरान लापरवाही के आरोप लगे हैं, इन सभी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
