आगरालीक्स …आगरा में कमरे में पत्नी को फांसी के फंदे पर लटका देख पति ने भी सुसाइड कर ली, पति पत्नी की मौत से कोहराम मचा हुआ है, शादी आठ महीने पहले हुई थी।
मामला आगरा के बाह का है। बाह के गांव मंगदपुर निवासी अरविंद्र पुत्र तोताराम की शादी पूनम पुत्री महेश निवासी गांव परसूती का नगला आगरा से आठ माह पूर्व हुई थी। परिजनों के अनुसार गुरुवार शाम पति अरविंद बाजार सब्जी लेने गया था, उसकी पत्नी पूनम ने घर के कमरे में पंखे से फांसी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली।
पति बाजार से लौट कर आया तो पत्नी पूनम फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी, इसके बाद पति अरविंद ने पड़ोस के गांव विक्रमपुर के पास एक पेड़ पर फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर ली। सुसाइड का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।