आगरालीक्स..(Agra News 5th June ) आगरा के बाग फरजाना की सरकारी बेशकीमती जमीन पर कब्जा कर किराए पर दुकान उठाने और जोंस मिल प्रकरण सहित सात भू माफिया घोषित.
आगरा के डीएम प्रभु एन सिंह ने शनिवार को टास्क फोर्स के साथ बैठक की। टास्क फोर्स द्वारा सात भू माफिया घोषित किए गए हैं। इन्होंने सरकारी बेशकीमती जमीन पर कब्जा किया है और किराए पर उठा दी है या अन्य लोगों को बिक्री कर दी है। जिले में सात नए भू माफिया घोषित किए गए हैं।
बाग फरजाना में कब्जा, छात्र नेता की हत्या के बाद सुर्खियों में आए गुडडू चाहर और तीन भाई भू माफिया
बाग फरजाना में सरकारी कब्रिस्तान की जमीन पर कब्जा कर दुकानें किराए पर उठा दी हैं, घर भी बना लिया है। मेडिकल स्टोर किराए की दुकानों में चल रहे हैं। टास्क फोर्स ने जांच के बाद मउ रोड, खंदारी में छात्र नेता की हत्या के बाद सुर्खियों में आए गुडडू चाहर उर्फ जोगेंद्र सिंह पुत्र बाबूलाल निवासी 4/ 19 बाग फरजाना उसके भाई संजय चाहर, सुरेश चाहर और अशोक चाहर को भू माफिया घोषित की है। इनके द्वारा कब्जा की गई जमीन की कीमत 50 करोड है।
50 करोड की जमीन पर कब्जा
बाग फरजाना की जिस जमीन पर गुडडू चाहर और उसके तीन भाईयों का कब्जा है उसकी कीमत करीब 50 करोड है। यह जमीन ग्राम सरजैपुर तहसील जिला आगरा के राजस्व अभिलेख नोन जैड ए की गाटा संख्या 476 क्षेत्रपफल 1. 014 हेक्टेयर कब्रिस्तान श्रेणी 15 (3) खेवट 1 /1 नाम मालिकान सरकार बहादुर केसर हिद व अहतमाम चर्च मिशन अंकित है।
जोंस मिल प्रकरण में तीन भू माफिया घोषित
जोंस मिल प्रकरण में तीन भू माफिया घोषित घोषित किए गए हैं। जांच में सामने आया था कि घटवासन जीवनीमंडी मुस्तकिल तहसील और जिला आगरा की सरकारी भूमि को खुर्द बुर्द किया गया, इस जमीन की कीमत करीब 1. 6 करोड है।
जोंस मिल प्रकरण में भू माफिया घोषित
राजेंद्र प्रसाद जैन उपर्फ रज्जो जैन पुत्र चिम्मनलाल जैन निवासी 7/ 68 मैन गेट पथवारी बेलनगंज
सरदार कवलदीप सिंह पुत्र त्रिलोचन निवासी 8/ 8 पफृलैट एडीए संजय प्लेस हरीपर्वत
हेमेंद्र अग्रवाल उर्फ चुनमुन अग्रवाल पुत्र देवेंद्र नाथ अग्रवाल निवासी मांतगी टावर जीवनी मंडी।
तीनों की जमानत पर रिहा हैं।
