आगरालीक्स.. आगरा में 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट, पुलिस लाइन के साथ ही हॉस्पिटल और कॉलोनियों में ध्वजारोहण किया गया, रक्तदान दिया, देखें कार्यक्रम।
नवदीप हॉस्पिटल में कोरोना वॉरियर्स किए गए सम्मानित
नवदीप हॉस्पिटल, साकेत कॉलोनी में कोरोना वॉरियर्स को सम्मानित किया गया, हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ सुनील शर्मा, डॉ अनुपमा शर्मा के साथ वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ जेएन टंडन, डॉ स्मिता टंडन, डॉ मनोज शर्मा, प्रेम दुबे, श्यामलाल, गजेंद्र, केशव, जयपाल आदि मौजूद रहे।

स्वतंत्रता दिवस पर किया रक्तदान
केदार नगर डी ब्लॉक स्थित शिव मंदिर पर एसएन मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, 10 यूनिट ब्लड डोनेट किया, चंदन मलिक नरेश डोडवानी सुभाष पाठक लक्ष्मण सिंह अनुराग मिश्रा वरुण मारवाह आदि मौजूद रहे।