आगरालीक्स.. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास, टेस्ट मैच के बाद वनडे और टी 20 से लिया संन्यास। धौनी का आगरा कनेक्शन।
भारतीय क्रिकेट टीम के सफल पूर्व कप्तान एमएस धौनी ने स्वतंत्रता दिवस पर अंतराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी, अब कैप्टन कूल के नाम से प्रचलित रहे एमएस धौनी का हेलीकॉप्टर शॉट अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में दिखाई नहीं देगा।
आईपीएल खेलेंगे धौनी
एमएस धौनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास ले लिया है लेकिन एमएस धौनी आईपीएल खेलते रहें, इस बार यूएई में होने जा रहे आईपीएल में भी धौनी खेलेंगे।
2015 में आगरा के आसमान से लगाई थी जंप, स्वतंत्रता दिवस पर आगरा में थे धौनी
मानद उपाधि से सम्मानित किए गए लेफ्टिनेंट कर्नल एमएस धौनी 2015 में अगस्त में कई दिनों तक आगरा में रहे थे, उन्होंने यहां छह अगस्त 2015 में पैरा जंपिंग ट्रेनिंग स्कूल में ट्रेनिंग ली, इसके बाद मलपुरा जंपिंग जोन में 1250 पफीट से जम्प लगाई थी। 2015 में स्वतंत्रता दिवस पर एमएस धौनी आगरा में ही थे।